जिलाधिकारी ने खतौनी में अंश निर्धारण के लिए खातेदारों को किया जागरूक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खतौनी में खातेदारों एवं सह खातेदारों के गाटों के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों और लोप के संशोधन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सदर तहसील के क्षेत्र पंचायत फुलवरिया का दौरा कर ग्रामीणों को सहमति के आधार पर अंश निर्धारण करने के लिए प्रेरित किया। जिला अधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ग्राम फुलवरिया को पूर्णतः भूमि विवाद मुक्त बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों से आगे जाकर अंश निर्धारण करने की अपील की ।जिलाधिकारी ने बताया की सहमति से अंश निर्धारण होने पर प्रत्येक सहखातेदार का हिस्सा स्पष्ट रूप से निर्धारित हो जाता है, जिससे परिवारों और साझेदारों से जुड़े भूमि विवाद समाप्त या न्यूनतम हो जाते हैं ।उन्होंने कहा कि अंश निर्धारण के बाद खातेदार अपनी भूमि पर खेती निर्माण, बिक्री अथवा पटा,स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं साथ ही राजस्व अभिलेखों में नाम और हिस्सा दर्ज होने से भविष्य में कानूनी विवादों से बचाव होता है तथा किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, मुआवजा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे संभावित संबंधित खातेदार को मिलता है ।इस अवसर पर तहसीलदार सदर एवं नायब तहसीलदार सदर मौक पर आवेदन पत्र प्राप्ति किए । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



