उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

चलती पिकअप का पहिया निकल कर सड़क पर दौड़ने लगा, बड़ा हादसा टला।

अमहवा चौराहे पर हुआ हादसा बाल बाल बचे लोग।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहवा चौराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच्चा। खालिकगढ़ से समरधीरा की ओर जा रही पिकअप का पहिया अचानक चलते समय निकल गया अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिकअप उतरी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पिकअप अपनी रफ्तार में भी थी तभी अचानक उसका एक पहिया वहां से अलग होकर सड़क पर दौड़ने लगा और दूर जा गिरा, पहिया निकलते ही चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पहुंची, गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई पिकअप के आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं था वरना जान माल का बड़ा क्षति हो सकता था अचानक हुई इस दुर्घटना से चौराहे पर अपना तफरी का माहौल बन गया तेज आवाज और अनियंत्रित वाहन को देख आसपास के लोग वाहन गए सूचना मिलते ही मौके पर स्थानी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई हालांकि चालक सुरक्षित बताया जा रहा है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है बाद में स्थानीय लोगों के माध्यम से वाहन को दुरुस्त करने का प्रयास किया जाने लगा।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!