गाय चराने गए किसान से मारपीट, मां-बेटे ने लाठी-डंडे से पीटा, जान से मारने की धमकी

स्वाभिमान जागरण मईल
मईल।थाना मईल क्षेत्र के जीरासों गांव में गाय चराने गए किसान से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हरेराम मिश्र पुत्र स्व0 इन्द्रदेव मिश्र, निवासी ग्राम- जीरासों, थाना- मईल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जून 2026 को करीब 3:30 बजे दिन में वह गाय चराने के लिए ले जा रहे थे।
ज्ञातव्य है कि जब वो उनके घर सामने पहुंचने पर शाकिर अंसारी पुत्र मुख्तार अंसारी व उसकी मां ने रोक लिया। आरोप है कि दोनों कहने लगे कि “गाय से छोटे बच्चों को नुकसान हो रहा है”। विरोध करने पर शाकिर अंसारी ने गला पकड़कर धक्का दे दिया और मारने-पीटने लगा।
पीड़ित के मुताबिक शाकिर ने डंडे से उसे व गर्भित गाय को भी मारा। मारपीट में किसान की गर्दन व सिर में चोटें आई हैं। आरोप है कि शाकिर व उसकी मां ने “देख लेने व जान से मारने” की धमकी भी दी है। घटना से पीड़ित व परिवार में दहशत है।
पीड़ित हरेराम मिश्र ने 23 जून 2026 को थाना मईल में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



