लार -मेहरौना-पिंडी में मोहर्रम सकुशल सम्पन्न
लार पूरब मुहल्ला की ताजिया को प्रथम पुरस्कार

पांडे एन डी देहाती / स्वाभिमान जागरण देवरिया
जिले के अति संवेदनशील कस्बे लार, मेहरौना व पिंडी में मोहर्रम का त्योहार सकुशल सम्पन्न हुआ।लार
में हर साल की तरह इस साल भी मोहर्रम की धूम रही। मोहर्रम के दसवीं का जुलूस लार, मेहरौना, पिंडी ,बिरनी, व आसपास के गांव में धूमधाम से निकाला गया। लार क्षेत्र के ताजियेदारों ने अपने ताजिये को लेकर थाने के पास मेला स्थल पहुंचे। उधर मेहरौना के फतेहबग में लगा ताजिये का मेला जहां अखाड़ेदारों के द्वारा खेल व करतब दिखाया गया।

बता दें कि मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की याद में मनाया जाने वाला यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए जाना जाता है। दस मोहर्रम के दिन करबला के मैदान में यज़ीद की फौज से मुक़ाबला करते हुए इमाम हुसैन शहीद हुए थे। तब से इस पर्व की परम्परा चली आ रही है।
इमाम हुसैन के चाहने वाले आज के दिन को बड़ा अजमत वाला दिन मानते हैं और धूम धाम से मोहर्रम का पर्व मनाते हैं।

लार में थाना के सामने क़र्बला के मैदान में मेला लगा। उधर फतेहबाग में भी ताजिया का मेला लगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतर ताजिया का ईनाम प्रशासन द्वारा दिया गया। ताजिया में एक नंबर पर पुरब मोहल्ला लार, दो नंबर मटियारा जगदीश, तीसरा नंबर घारी वार्ड लार को मिला। प्रशासन ने उन्हें टॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।अखाड़े में पहले नंबर पर खीरी मोहल्ला दूसरे नंबर पर चौक वार्ड तीसरे नंबर पर नई बस्ती रहा।
लार प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव व मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक परवेज आलम और उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों ने मोहर्रम सकुशल सम्पन्न कराने में अथक प्रयास किए।
पुरस्कार वितरण सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव व सीओ गौरव सिंह द्वारा प्रदान किया गया।




