उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

थाना फरेंदा पुलिस ने 07 घंटे के भीतर नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 07 घंटे के भीतर एक नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर मानवीय संवेदनशीलता एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय दिया। दिनांक 15 जुलाई को थाना फरेंदा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 13 जुलाई को थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला, जिसका पति लगभग दो माह पूर्व निधन हो चुका था, अपनी नवजात बच्ची के साथ ग्राम से लापता हो गई है। सूचना मिलते ही थाना फरेंदा पुलिस ने तत्काल गंभीरता से कार्रवाई करते हुए महिला की तलाश शुरू की।

पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि महिला ने अपनी आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण बच्ची को किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया था। लगातार प्रयासों एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई के फलस्वरूप थाना फरेंदा पुलिस ने गोरखपुर जनपद से नवजात शिशु को मात्र 07 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इसके उपरांत विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए दिनांक 15 जुलाई को महिला चिकित्सक की उपस्थिति में नवजात शिशु को उसकी मां के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!