
स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 150 स्वयंसेवक अयोध्या धाम दर्शन के लिए स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज से निकले हैं सभी स्वयंसेवक संघ की ओर से निर्धारित 31 जनवरी को दर्शनों प्रारंभ महाराज ने जाएंगे।
जीएसबीएस इंटर कॉलेज महाराजगंज में उपस्थित जनपद के स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ऋषि ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने के करीब है, भारत सर्वाधिक युवाओं वाला दुनिया का देश है भारत में 65% नौजवान है और इन्हीं नौजवानों के बल पर भारत विश्व गुरु बनेगा l भारत अपने अर्थव्यवस्था की दृष्टि से दुनिया में पांचवें स्थान पर है 2027 तक भारत के सर्वोच्च तीन देशों की अर्थ व्यवस्था में शामिल होगा। उन्होंने कहा की भारत की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक 2047 में भारत पूरी दुनिया में सबसे बड़ी शक्ति के रूप में होगा और इस दिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दृष्टि से कार्य कर रहा है । उन्होंने कहा कि कल 31 जनवरी को गोरख प्रांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से महाराजगंज जनपद के 150 कार्यकर्ता रामलाल का दर्शन करेंगे सभी कार्यकर्ता कर सेवा पूर्व में संघ की टेंट में रुकेंगे संघ की दृष्टि से इसकी योजना रचना की गई हैं l जिला कार्यवाह खूबलाल सह जिला कार्यवाह अनिल राय, जिला संपर्क प्रमुख विमल कुमार पांडेय, शिवचरण, डा बलराम भट्ट, विजय बहादुर सिंह, डा अजय कुमार मिश्र,दिवाकर सिंह, डा शान्तिशरण मिश्र, राजीव कुमार द्विवेदी,जितेंद्र पाल सिंह, आलोक रंजन त्रिपाठी, साधुशरण शर्मा, सुनील कुमार मिश्र, हिमांशु, फरींद्र, दीपक तिवारी,वरुरेंद्र तिवारी, सूरज सहित 150 स्वयंसेवक अयोध्या धाम के के लिए रवाना हुए ताल में शामिल रहे।



