उत्तर प्रदेशफतेहपुर

खखरेरू-ऐमापुर मार्ग बदहाल, दो किलोमीटर तक जलभराव से राहगीर बेहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग, बारिश में आवागमन बना जोखिमभरा

 

 

खखरेरू  फतेहपुर खखरेरू कस्बे के डाकघर के पास से ऐमापुर की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। लगभग दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढों में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे आवागमन जोखिमभरा बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। जगह-जगह पानी भरे रहने के कारण दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है, जबकि पैदल राहगीरों को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीण मुस्तकीम अहमद, मुन्ना खान, अबरार अहमद, कमरुल हक और महेश सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के मौसम में लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर वे आंदोलन करने को विवश होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!