LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लार पुलिस ने कार से बरामद की 44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, बिहार के 2 तस्कर गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

लार। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत थाना लार पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक कार से बिहार ले जाई जा रही 44.10 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
थाना लार पुलिस टीम रविवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चुटिया ईंट भट्ठा के पास एक टाटा पंच कार संख्या UP32PM5018 को संदेह के आधार पर रोका गया।
तलाशी लेने पर कार से 8PM ब्रांड की 07 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। कुल 245 फ्रूटी में 44.10 लीटर शराब भरी थी। पूछताछ में पता चला कि शराब को बिहार ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने कार सवार दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया। इस दौरान कार सवार अनीस कुमार सिंह, 33 वर्ष, पुत्र विरेंद्र कुमार सिंह, निवासी बडियारपुर बाजिदपुर, थाना मोतीपुर, जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार
अखिल दूबे, 26 वर्ष, पुत्र अनिल कुमार दूबे, निवासी ग्राम सुगौली बेलवतिया, थाना सुगौली, जिला मोतीहारी, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाप्रभारी निरीक्षक लार राकेश सिंह ने बताया कि बरामद शराब और कार को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लार पर मु0अ0सं0- 224/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!