LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

झपट्टामारी के मामले में तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

खुखुन्दू। थाना खुखुन्दू पुलिस ने 30 जुलाई को हुई झपट्टामारी की घटना के वांछित तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार वादी विशाल कुमार निवासी तिलौली उर्फ डेहरी की तहरीर पर 30.07.2026 को अज्ञात दोपहिया सवारों द्वारा महिला के गले से लॉकेट छीनने के संबंध में थाना खुखुन्दू पर *मु0अ0सं0-187/2026 धारा 304(2) बीएनएस* पंजीकृत किया गया था।
विवेचना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों मुसाफिर शाह व कलीम शेख को पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 02.08.2026 की रात मुसैला तिराहे के पास से तीसरे अभियुक्त *सद्दाम शाह पुत्र बाबूलाल शाह, 24 वर्ष, निवासी मोहन मुण्डेरा* को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में उ0नि0 नितिन यादव, उ0नि0 ज्ञान सिंह पटेल, का0 श्रवण गिरी व का0 सूरज यादव की टीम ने गिरफ्तारी की।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगालने पर थाना रामपुर कारखाना व तरकुलवा में भी इसके विरुद्ध मुकदमे दर्ज मिले। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!