मारपीट में घायल युवक की लखनऊ ले जाते समय मौत, 4 गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
सुरौली। पूर्व के विवाद में 29 जुलाई को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में नामित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार वादी रामकुमार विन्द निवासी पैकौली टोला पकही ने 01.08.2026 को तहरीर देकर बताया कि 29.07.2026 को उनके पुत्र प्रेम कुमार विन्द को गांव के ही धन्नजय, मृत्युंजय, सूरज व मुरली मनोहर ने पुराने विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल कर दिया था।
घायल का उपचार बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा था। उपचार के लिए 03.08.2026 को उसे पीजीआई लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
इस सूचना पर थाना सुरौली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना में नामित सभी 4 अभियुक्तों धन्नजय, मृत्युंजय, सूरज व मुरली मनोहर



