LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सलेमपुर: इस्लामिक झंडे पर AK-47 के फोटो वाला मामला, 3 गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- शांति व्यवस्था कायम

स्वाभिमान जागरण देवरिया

देवरिया। सलेमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा मझौलीराज में आज शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर के सामने लगा इस्लामिक झंडा, जिस पर AK-47 की तस्वीर बनी हुई थी, का वीडियो वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 08 निवासी मोहम्मद अरशद उर्फ समसुद्दीन के घर के सामने उक्त झंडा लगा था। किसी व्यक्ति द्वारा झंडा उतारते समय वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जांच में सामने आया कि उक्त झंडे को वार्ड नंबर 08 के ही मोबीन पेंटर ने बनाया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 3 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!