बघौचघाट: सोती महिला पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
देवरिया। बघौचघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय व सीओ बरहज संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना बघौचघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोईरीपट्टी-सुन्दरपुर मार्ग पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिक्की कुमार (22) पुत्र राजेन्द्र गोंड़ निवासी पानन महुअवा थाना कटेया, गोपालगंज बिहार व मंजीत राजभर (22) पुत्र मुनीब राजभर निवासी कोईरीपट्टी थाना बघौचघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक चाकू पुलिया के नीचे से बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
घटना का विवरण – दिनांक 16.08.2026 की रात में ग्राम कोईरीपट्टी निवासी मीना देवी पत्नी राजमंगल यादव अपने घर में सो रही थीं, तभी अज्ञात लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस सम्बन्ध में उनकी बेटी रागिनी देवी की तहरीर पर थाना बघौचघाट पर मु0अ0सं0 146/2026 धारा 118(1), 109(1), 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।



