धूम धाम एवं शांतिपूर्ण से निकला गया बारावफात का जुलुस

खखरेरू फतेहपुर खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव में बुधवार को बारावफात का जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से निकाला जा रहा है। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना हुआ है।
जुलूस को लेकर खखरेरू थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस निर्धारित मार्ग से होकर आगे बढ़ा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और जुलूस के मार्ग पर पुलिस टीम लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रही है।
सुरक्षा व्यवस्था की कमान उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह और उपनिरीक्षक विशाल सिंह संभाले हुए हैं। उनके साथ कांस्टेबल अविनाश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात हैं। पुलिसकर्मी जुलूस के आगे और पीछे लगातार तैनात रहकर भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।
जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हैं। लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जुलूस के दौरान धार्मिक उत्साह के साथ भाईचारे का संदेश भी दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा जुलूस में शामिल लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की जा रही है।
ग्रामीण भी पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं और प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। पौली गांव में भी इसी भावना के साथ बारावफात मनाया जा रहा है।
फिलहाल जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। अधिकारियों ने बताया कि जुलूस के सकुशल संपन्न होने तक पुलिस पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहेगी।



