उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने बांधी भाइयों की कलाई पर राखी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

क्षेत्र के फुलमनहा स्थित चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।

छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं छात्रों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

विद्यालय के प्रिंसिपल रवि प्रताप ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!