LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बगहा में चार होनहार क्रिकेटरों को दी गई श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च भी निकाला गया

मईल। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क दुर्घटना में जनपद के चार होनहार टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों के असामयिक मृत्यु के बाद शनिवार की शाम को दिवंगत खिलाड़ी नित्या प्रजापति के पैतृक गांव बगहा में आचार्य केशव चन्द्र मिश्र स्मृति स्मारक के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुरुषों एवं महिलाओं ने अपने चहेते होनहार खिलाड़ी नित्या प्रजापति सहित चारों खिलाड़ियों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, वीरेन्द्र चौधरी,बीजेपी मण्डल अध्यक्ष अभय सिंह, एडवोकेट अखिलेश चंद्र मिश्रा,कन्हैया तिवारी, बांके बाबा, मनोज मिश्रा, अजीत मिश्रा, धीरज मिश्रा, बनारसी मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, सहित सैकड़ों लोगों ने हाथ में कैंडल लेकर मार्च निकाला। उक्त मार्च पूरे बगहा, मईल चौराहा, बगही गाँव का भ्रमण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।j

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!