LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को LOC के आधार पर मुंबई से लाकर भेजा जेल

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के कुशल नेतृत्व में अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में थाना बनकटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

मामला थाना बनकटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 अंतर्गत धारा 147, 148, 323, 504, 506, 307 भारतीय दंड विधान से संबंधित है। इसमें वांछित अभियुक्त आनंद कुमार पुत्र मदन राजभर निवासी बौलिया पांडेय लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश पर लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।

LOC के आधार पर अभियुक्त को दिनांक 06.10.2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई पर इमिग्रेशन द्वारा हिरासत में लिया गया और थाना सहार को सुपुर्द किया गया। सूचना पर बनकटा पुलिस टीम ने विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर देवरिया लाकर आज दिनांक 10.10.2026 को माननीय न्यायालय भाटपार रानी के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय से न्यायिक रिमांड स्वीकृत होने पर उसे जिला कारागार देवरिया दाखिल किया गया।

यह कार्यवाही अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में उ0नि0 संतोष कुमार मौर्य, हे0का0 आदर्श भट्ट व रि0का0 शिवगोविन्द की टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!