ई रिक्शा से घूम कर चोरी करने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, सोने के टुकड़े व नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

दनिक स्वाभिमान जागरण – देवरिया
दिनांक 29.08.2026
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के वांछित अभियुक्त को माल सहित दबोचा
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिभूषण राय की टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 569/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के वांछित अभियुक्त किशन चौहान पुत्र बिन्देश्वरी चौहान, निवासी छोटकी कैथवलिया, थाना एम्स, गोरखपुर (हाल पता – काशीराम आवास ओवरब्रिज मेहड़ापूरवा, कोतवाली देवरिया) को आज दिनांक 29.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया।
तलाशी में उसके पास से चोरी का माल – पीली धातु/सोने का टुकड़ा 8.220 ग्राम व 5230 रुपये नकद बरामद हुआ। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गौरतलब है कि उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा *पूर्व में 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है,* यह पांचवा अभियुक्त था जो फरार चल रहा था।
शातिर है अभियुक्त – पकड़ा गया अभियुक्त आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध कोतवाली थाने पर 6 मुकदमे दर्ज हैं।



