साइबर फ्रॉड पीड़िता को न्याय: खुखुन्दू साइबर सेल ने 50,000 रुपये की शत-प्रतिशत रिकवरी कराकर खाते में कराई वापसी

दैनिक स्वाभिमान जागरण, देवरिया |
देवरिया, 30 अगस्त 2026। जनपद देवरिया में साइबर अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना खुखुन्दू की साइबर सेल ने विधिक एवं तकनीकी तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। साइबर सेल टीम द्वारा एक वर्ष पूर्व घटित साइबर धोखाधड़ी के मामले में सम्पूर्ण धनराशि की बरामदगी (100% Recovery) सुनिश्चित की गई।
दिनांक 13.08.2025 को वादिनी/आवेदिका रेनू देवी पत्नी श्री राम लक्ष्मन चौहान, निवासी ग्राम पिपरा शुक्ल, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा छलपूर्वक ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) की धनराशि का अवैध अन्तरण कर लिया गया था।
पीड़िता द्वारा घटना के तत्काल पश्चात दिनांक 13.08.2025 को ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) व थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना खुखुन्दू की साइबर सेल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक नोडल अधिकारी से पत्राचार कर संदिग्ध लेन-देन को चिन्हित कर Lien / Hold कराया गया।
साइबर सेल की सतत पैरवी व बैंक के साथ समन्वय के फलस्वरूप उक्त सम्पूर्ण धनराशि दिनांक 28.08.2026 को पीड़िता के मूल खाते में प्रत्यावर्तित (Reversed) करा दी गई।
पीड़िता द्वारा पुलिस की इस त्वरित व विधिक कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया गया है।
प्रशंसनीय कार्य करने वाली साइबर सेल टीम –
1. उ0नि0 श्री दिनेश कुमार – साइबर सेल प्रभारी, थाना खुखुन्दू
2. का0 जितेन्द्र कुमार
3. म0का0 शान्ति कुशवाहा
4. म0का0 लक्ष्मी विश्वकर्मा



