देवरिया

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लार प्रमुख के आवास पहुंचा चालक शुभम, बोला- सोमवार को अपने समाज के लोगों के साथ कप्तान से मिलूंगा 

देवरिया । भाजपा नेता के स्वागत में हुई मारपीट में घायल हुआ शुभम रविवार को अस्पताल से इलाज कराने के बाद लार ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह के आवास पर पहुंचा। चालक शुभम जायसवाल ने मीडिया के सामने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए। शुभम ने कहा कि घटना के दौरान स्कोर्ट वाहन उसके बिल्कुल बगल में था, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

शुभम ने आरोप लगाया कि एक ठेकेदार और उनके सहयोगियों ने उसे बुरी तरह पीटा। उसने कहा कि वह जायसवाल समाज से है, इसलिए उसे निशाना बनाया गया।

मीडिया से बातचीत में शुभम ने कहा, “मैं जायसवाल समाज का हूं, इसलिए मुझे टारगेट किया गया। अगर किसी ब्राह्मण या ठाकुर के साथ ऐसा हुआ होता तो अब तक बहुत बड़ा कांड हो गया होता।”

उसने कहा कि वह सोमवार को पुलिस कप्तान से मिलकर पूरी घटना की जानकारी देगा और अपनी बात उनके सामने रखेगा।

शुभम के आरोपों के बाद मामला और गरमा गया है। अब सोमवार को पुलिस कप्तान से उसकी मुलाकात और उसके द्वारा दिए जाने वाले बयान पर लोगों की नजर रहेगी। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। उधर इसी मामले को लेकर लार की प्रमुख अनुभा सिंह ने एक बंद लिफाफा मुख्यमंत्री को मझौलीराज हैलीपैड पर देकर उचित कार्रवाई की मांग कर चुकी हैँ।

आप सभी को बताते चले की पांच रोज जब भाजपा के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत के लिए मंगलवार को खरोह चौराहे पर जुटे सलेमपुर क्षेत्र के दो नेताओं के समर्थक गाड़ी आगे-पीछे करने के विवाद में एक-दूसरे पर टूट पड़े थे। इस घटना में लार प्रमुख अनुभा सिंह का वाहन चालक घायल हो गया था वह आज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आया। इस विवाद में शुभम जायसवाल और पूर्व सांसद के वाहन चालक ने गौरीबाजार थाने में एक दूसरे पक्ष के लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा लिखाया है। मारपीट के बाद भाजपा में गुटबंदी खुलकर सामने आ चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!