थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक स्वाभिमान जागरण, देवरिया
दिनांक – 31.08.2026 |
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पांडेय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मारपीट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0596/2026 धारा 115(2), 352, 351(2) व बढ़ोत्तरी धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित अभियुक्त वैभव उर्फ भयभुक पुत्र मिथिलेश सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी सोमनाथ मन्दिर, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया को गोरखपुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त अभियोग प्रारंभ में मारपीट की धाराओं में पंजीकृत किया गया था, बाद में विवेचना में चोट की गंभीरता को देखते हुए धारा 109(1) बीएनएस (हत्या का प्रयास) की बढ़ोत्तरी की गई थी, जिसके बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उ0नि0 रिद्दवन सिंह, का0 सनित यादव व का0 इश्तियाक शामिल रहे।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



