अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महराजगंज की जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जनपद महराजगंज की जनपद स्तरीय बैठक धानी ब्लॉक के RST मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर सफलता पूर्वक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी जी के द्वारा किया गया विशिष्ट स्थिति के रूप में पंडित उमाशंकर पांडे जी उपस्थित रहे। मंच का संचालन समर्पित सदस्य पंडित अभिषेक पाण्डेय जी के द्वारा किया गया। बैठक में विप्र समाज के सदस्यों ने निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया –
एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग और दुष्प्रभाव पर चर्चा तथा इससे पीड़ित विप्रो के सहयोग। यू जी सी रोल बैक, सामान्य वर्ग पिछड़ा वर्ग प्रोटेक्शन एक्ट 2026,आरक्षण का पीढ़ी दर पीढ़ी लाभ लेकर सवर्णों के विरुद्ध नफरत घोल रहे अमीर पिछड़ों दलितों को सामान्य घोषित करने की रणनीति।सरकार की हठधर्मिता की स्थिति में राजनीतिक विकल्प।आत्मसुरक्षा और अस्तित्व की रक्षा के लिए मतदान का संकल्प।
बैठक को डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, पंडित विजय शंकर त्रिपाठी, पंडित नितेश मिश्रा, पंडित नागेंद्र मणि त्रिपाठी , पंडित अनिल त्रिपाठी, अधिवक्ता पंडित विद्या नागमणि त्रिपाठी, पंडित राजन मिश्रा पंडित मारकंडे त्रिपाठी, पंडित देवकांत चतुर्वेदी आदि ने संबोधित किया।
सभी विप्रो ने हर्षपूर्वक बैठक का स्वागत किया और प्रत्येक माह बैठक के लिए आवश्यकता पर बल दिया। तथा एक दूसरे पीड़ा में सदैव खड़े रहने का संकल्प लिया। भगवान परशुराम के गगनभेदी नारों के साथ बैठक का समापन किया गया।
उपरोक्त के अलावा बैठक मे पंडित कैलाश मणि त्रिपाठी, पंडित अनूप मिश्रा, पंडित पीकलू बाबा, पंडित कृष्ण कुमार त्रिपाठी, पंडित गोपाल मणि त्रिपाठी, पंडित सुधीर मिश्रा, पंडित दुर्गेश त्रिपाठी, पंडित वैभानंद मणि त्रिपाठी, पंडित संजय मणि त्रिपाठी, पंडित प्रभात द्विवेदी, पंडित अरविंद राय, पंडित विवेक मिश्रा, पंडित सुभाष चंद्र दुबे, पंडित सर्विस मणि त्रिपाठी, पंडित गौरव त्रिपाठी समेत अनेकों विप्र श्रेष्ठ उपस्थित रहे।



