उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

पी जी कॉलेज में हिंदी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता फरेंदा महराजगंज।

आज परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंद नगर महाराजगंज में हिंदी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी जी कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा दिवस 14 सितंबर से 29 सितंबर तक मनाया जाएगा कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया गया प्राचार्य जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी (देवनागरी लिपि) को देश की आधिकारिक या राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था और तभी से प्रतिवर्ष इसे मनाया जाता है हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर अभिमन्यु शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को आधिकारिक राजभाषा का दर्जा दिया गया। भूगोल प्रवक्ता डॉ. श्रीदयाल वर्मा अपने छात्रों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया कि आज किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को हम हिंदी भाषा में भी दे सकते हैं प्रतिदिन हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कुछ ना कुछ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसकी जानकारी अभिमन्यु शर्मा जी ने दी कार्यक्रम में उपस्थित बीएड विभाग के प्रवक्ता डा. मुरलीधर जायसवाल, कमलेश प्रजापति, दुर्गेश सिंह, विंध्याचल चौरसिया, मोहम्मद नईम, चंदेश्वर त्रिपाठी, अश्विनी सिंह राजेश सिंह जमुना निषाद कमलेश यादव अजय पांडे,चंद्रबली, बैजनाथ चौरसिया सुरेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!