फतेहपुर

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात घर में महिला को अकेला देख शराब के नसे में पड़ोसी युवक महिला के घर में घुस गया। महिला के घर में गुस्सा पड़ोसी युवक महिला से जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जिस पर महिला शोर शराबा करने लगी जिसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आरोपी महिला को छोड़ फरार हो गया।

महिला का आरोप है कि शुक्रवार की देर रात करीब 9 के महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला असलम निषाद पुत्र कुस्सू निषाद शराब के नशे में धुत होकर महिला के घर में घुस गया। और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद महिला ने अश्लील हरकतों का विरोध किया तो आरोपी महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जिस पर महिला ने शोर शराबा शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठा मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुखबिर के सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

वही मामले में किशनपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला की दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!