झांसी

ईद उल-फितर का का त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया दी बधाइयाँ

 टहरौली – ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे आज के दिन बहुत ही खाश रहा आपको बता दें कि कल शाम को चाँद देखा गया था जिसके बाद आज ईद बड़े ही हर्सोउल्लास के साथ मनाई गई ।

ईद के दिन सबसे पहले नमाज अदा की जाती है। नमाज के बाद एक खास दुआ भी होती है जिसमें पूरे विश्व के लिए शांति और अमन की कामना की जाती है। ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोग गले लगकर एक दूसरे को ईद के त्योहार की बधाई देते हैं। नमाज के बाद घर जाकर मीठा खाने का रिवाज होता है।

इसी वजह से ईद पर मुस्लिम लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और मीठा खाने के बाद ईद की मुबारकबाद देते हैं। मीठे पकवानों में ईद के दिन सेवइयां और शीर खुरमा या खीर को जरूर बनाया जाता है। इसके अलावा भी दस्तरखान पर तरह-तरह के पकवान सजाए जाते हैं।

संवाददाता कृष्णकांत साहू

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!