झांसी

बबीना विधायक के नाम ज्ञापन भेंटकर की पक्की सडक बनवाये जाने की मांग 

बमनुआं के कच्चे रास्तों में मचा कीचड, विद्यालय जाने वाले बच्चे व ग्रामीण कर रहे परेशानियों का सामना 

टहरौली– झांसी के ग्राम पंचायत बमनुआं में बारिश का पानी भरने से दलदल का रुप ले चुका कच्चा रास्ता राहगीरों के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं ग्रामीणों ने बबीना विधायक से पक्की सडक का निर्माण कराकर समस्या से जल्द निजात दिलाए जाने की मांग की है।

ग्राम बमनुआं के गंज, पठला, खरउआ, खिरक तथा गचा मोहल्ले में दो हजार के करीब आबादी निवास करती है इन यहां रहने वाले लोगों को रौरा रोड तथा हनुमान मंदिर जाने के लिए लगभग एक किलोमीटर लंबे कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पडता है जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है हर वर्ष बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है जब पानी भरने के कारण पूरा रास्ता कीचड व दलदल में तब्दील हो जाता है जिसमें वाहन चलाना तो दूर पैदल चलने में भी भारी मुश्किलों का सामना करना पडता है जिसकी वजह से स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं का भविष्य भी अंधकार में है और वह विद्या अध्ययन के लिए नहीं जा पा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में झांसी गुरसरांय मुख्य सडक से पठला तक, राजू यादव के मकान से कांशीराम कुशवाहा के घर तक, विरथरे के तालाब से बालकिशुन कुशवाहा के घर तक आज भी कच्चे रास्ते हैं जिन्हें आजादी के बाद से आज पक्का नहीं करवाया जा सका है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविशंकर शुक्ला के नेतृत्व में झांसी पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुशवाहा, वीरेन्द्र लम्बरदार, दीपक कुशवाहा, मातादीन कुशवाहा, संजय शर्मा आदि ने बबीना विधायक के नाम संबोधित ज्ञापन उनके भाई को सौंपकर वीरेन्द्र विरथरे के मकान से रौरा रोड तक पक्की आरसीसी सडक का जल्द निर्माण कराये जाने की मांग की।

डॉ राकेश पाराशर, हजरत अली, नरेन्द्र सविता, अंकुश गुप्ता, लालाराम बरार, मतोले अहिरवार, संजू विरथरे, गोपाल गुप्ता, रब्बी बिरथरे समेत अन्य ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से खराब हुये रास्तों को जल्द सही कराने की मांग की है।

संवादाता कृष्णकांत साहू की रिपोर्ट

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!