स्वा.जागरण, जयपुर | राजस्थान विधानसभा सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। 15वीं विधानसभा के 8वें और अंतिम सत्र के उद्घाटन सत्र में शामिल होकर विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिन के दौरे पर राजस्थान आई है और इस दौरान वह खाटू श्यामजी के भी दर्शन करने भी जाएंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम को अपने तीन दिवसीय राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुँची हैं। गुरुवार शाम को एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी, मंत्री शांति धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, डीजीपी राजस्थान उमेश मिश्रा प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल को एयरपोर्ट पर रिसीव किया। राष्ट्रपति जयपुर एयरपोर्ट से सीधे राजभवन पहुंचीं और आज सुबह राजस्थान विधानसभा में शुरू हो रहे सत्र के उद्घाटन सत्र में शामिल होकर विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित विधानसभा के तमाम सदस्य मौजूद रहेंगे। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब कोई राष्ट्रपति सदन में संबोधन देंगे। लगभग दो घंटे के इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर द्वारा खाटू श्यामजी के दर्शन करने का कार्यक्रम है।




