देवरिया

मईल थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

मईल थाना क्षेत्र के अलावा लार, खुखुन्दु एवं सलेमपुर थाने के लोगों ने भी सम्मानजनक विसर्जन के लिए हामी भरी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता मईल ।स्थानीय थाना पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार बरहज अरुण यादव ने किया ।बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी बरहज आदित्य गौतम ने कहा की दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखे ।विसर्जन के दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दास्त नही किया जाएगा ।तहसीलदार बरहज ने कहा की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भागलपुर पुल से नही किया जाएगा ।विसर्जन के लिए पुल के बगल से रास्ता बना दिया जाएगा ।वहीं से प्रतिमाएं विर्सजित किया जाएगा ।उन्होंने से प्रतिमा विर्सजन के दौरान अश्लील गानों से दूरी बनाए रखने की अपील किया ।इस दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार राय,एसआई अरविन्द कुमार,सुमितकान्त ,कन्हैया तिवारी,आलोक सिंह,पारुल यादव ,शक्ति यादव,राजेश चौधरी ,राम मनोहर त्रिपाठी सहित क्षेत्र के सभ्रांत लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!