जयपुरराजनीति

जयपुर: ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ के साथ भाजपा का सचिवालय घेराव

जयपुर में गूंज रहे नारे, 'लाल डायरी कहा मिलेगी नाथी तेरे बाड़े में'

जयपुर | भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध और प्रश्न पत्र लीक सहित कई मुद्दों को लेकर मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जयपुर में भाजपा ने हमला बोला। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, सांसद सुमेधानंद सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने गिरफ्तारियां दीं।

वहीं इस दौरान पुलिस की ओर से हुई लाठीचार्ज पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ है। इस प्रकार के हथकंड़े अपराधियों के खिलाफ अपनाते हैं। सरकार जितना दमन करेगी लोगों का उतना आक्रोश फूटेगा।  नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आज के प्रदर्शन में आया एक-एक कार्यकर्ता गहलोत सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा। वहीं, राजस्थान की जनता सीएम अशोक गहलोत के दोनों पैरों में बंधी पट्टियां खोलने का काम करेगी।

‘सचिवालय का घेराव’ कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जनता त्रस्त है, अपराध बढ़ गए हैं और भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया, ‘जनता अगले चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार है।’

घेराव से पहले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- जब किसी टायर में कील लग जाती है तो गाड़ी चलाने के लिए टायर बदला जाता है। उसी तरह से सीएम अशोक गहलोत के पैरों में भी कील चुभ गई है। ऐसे में अब हमें उन्हें बदलने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!