देवरिया

अज्ञात वाहन के ठोकर से युवक की मृत्यु

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

मईल ( देवरिया )| थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर तेलिया कलां के समीप एक अज्ञात वाहन के चपेट में

आने एक युवक की मृत्यु हो गई ।जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया ।ज्ञातव्य है कि नरसिंहडाड़ गांव निवासी संदीप भारती उम्र 30 पुत्र राम नगीना व अजित कुमार तेलिया कलां से अपने घर नरसिंहडाड़ आ रहे थे।तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया ।जिससे संदीप व अजीत गम्भीर रूप से घायल हो गए ।घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया ।जहां संदीप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।वहीं अजीत का इलाज चल रहा है ।संदीप की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मच गया ।उनकी पत्नी अलका का रो रो कर बुरा हाल है ।मृतक का एक दो साल का पुत्र भी है । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!