
स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज
महराजगंज जिले से भारतीय जनता पार्टी के लगातार दूसरी बार संजय पाण्डेय को जिलाध्यक्ष बनायें जाते ही जिले भर के भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंच फूलमाला पहनाकर बधाई दी।फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भाजपा नेता बजरंग बहादुर सिंह ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए फरेंदा विधानसभा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग तीन वर्षों से अशोक
उर्फ़ संजय पाण्डेय जिला संयोजक के पद पर कार्यरत थे।
पार्टी ने आज दूसरी बार इन पर भरोसा जताया है और जनपद के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।
संजय पाण्डेय के जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही बधाई देने
वालों का तांता लग गया। बताया जा रहा कि भारी
गहमागहमी और खींचतान के बीच महराजगंज में 29
लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये पर्चा भरा था।
चुनाव अधिकारी ओमकार केसरी बताया कि संजय
पाण्डेय घुघली ब्लाक के ग्राम सभा भुवना गांव के रहने
वाले है यह अपने सौम्य और मधुर व्यवहार से जाने जाते हैं
अब इनके कार्यकाल में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर इनकी रणनीति तो मायने रखेगी ही साथ ही साथ इनको काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़
सकता है।



