महाराजगंज

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद महराजगंज के पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में 17 मार्च को नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री ऋद्धि पाण्डेय से शिष्टाचार भेट किया। पदाधिकारीयों ने नवजात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बुके एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इसी क्रम में जनपद महराजगंज के लेखाधिकारी (बेसिक) एवम सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी से संगठन के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेट किया।
इस अवसर पर संगठन के मण्डल उपाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी मण्डल महामंत्री विजय शंकर त्रिपाठी ,जनपदीय अध्य्क्ष अजय कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री विनय पाठक सहित समस्त विकास खण्डों के अध्यक्ष- मंत्री उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!