देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

शुक्रवार को युवक ने नदी में लगाई छलांग, सोमवार को किया गया सुपुर्दे ख़ाक

कपरवार के उग्रसेन सेतु से लगाई छलांग, बलिया जिले में बरामद हुआ शव

देवरिया

बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार में उग्रसेन सेतु पर बाइक खड़ा कर शुक्रवार की शाम एक युवक ने सेतु से नदी में छलांग लगा दी।

जिसकी पहचान मईल थाना क्षेत्र के ग्राम तेलिया कला निवासी मेराज अंसारी (21) पुत्र सलाउद्दीन के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि युवक ने नदी में छ्लांग लगाने से पहले आपने परिजनों को फोन कर नदी में कूदने की बात बताई और बाइक पुल पर ही खड़ा कर नदी में छ्लांग लगा दिया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की जब कुछ भी समझ में नहीं आया तो एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई एनडीआरएफ की टीम ने नदी में दो दिनों तक युवक की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस बीच बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के समीप नदी में रविवार को अज्ञात युवक का शव मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया, जो सफल रहा।शव की शिनाख्त मेराज अंसारी (21) पुत्र सलाउद्दीन (निवासी बेलवा, पोस्ट तेलिया कला थाना मईल जिला देवरिया) के रूप में हुआ। रविवार को पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सोमवार की शाम युवक को उसके पैतृक गांव में सुपुर्दे ख़ाक किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!