गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, घायल

खखरेरू /फतेहपुर : थाना क्षेत्र के सुदनपुर गांव निवासी गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से भागने में सफल रहा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम सुदनपुर निवासी प्रेमचंद्र पुत्र स्वर्गीय बृजमोहन रविवार को गंगा स्नान करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी ग्राम हरदासपुर सराफन के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेमचंद्र बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके दोनों पैरों, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को संभाला गया। पीड़ित प्रेमचंद्र ने इस मामले में संबंधित थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया की तकरीर प्राप्त हुई है जांच करके अग्रिम कार्रवाई किया जाएगा



