साइबर क्राइम कार्यशाला- युवाओं को सशक्त व जागरूक बनाने का हुआ प्रयास।

स्वाभिमान जागरण बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज नगर पंचायत के आलमाइटी इंटरमीडिएट व पोस्ट ग्रेजुएट कालेज बृजमनगंज में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में थाना बृजमनगंज के साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक आलोक यादव ने छात्रों एवं छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।
कार्यशाला का आयोजन क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार की अगुआई में किया गया था। छात्रों ने बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह साइबर टीम और सीओ महोदय का स्वागत,स्वागत गीत के माध्यम और मां सरस्वती का माल्यार्पण कर किया गया। कार्यशाला में छात्रों ने बड़ी रुचि दिखाई और साइबर अपराध के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके प्रभावों से बचाना है। यूपी पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में “साइबर क्राइम जागरूकता” के संबंध में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
कार्यशाला में प्रबंधक सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।



