देवरिया

थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। 23.09.2023 को जनपद देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया । इसी क्रम मे जिलाधिकारी देवरिया अखण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा थाना भलुअनी में जनसमस्याओं को सुना गया जिसके क्रम में थाना भलुअनी पर कुल 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 1 का निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री राजेश कुमार सोनकर द्वारा थाना मईल में जन समस्याओं को सुना गया जहां कुल 2 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 1 का निस्तारण कराया गया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 79़ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 23 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!