देवरिया

भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि :-भूपेंद्र सिंह

कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नही होगा :-भूपेंद्र सिंह

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
भटनी,देवरिया। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के भाजपा मण्डल द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का भटनी चाँदपार और रामपुर खुरहुरिया एवं सुरजीपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं देवघाट में समारोह आयोजित कर अभिनन्दन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा की मैं भी आप सबकी तरह ही एक सामान्य कार्यकर्ता रहा हूँ पार्टी नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी दी, उसको पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने की कोशिश करूँगा।कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नही किया जायेगा।जब जिस कार्यकर्ता को कोई काम हो या समस्या हो वो बिना किसी संकोच के हमसे कहे उसके समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह से तैयार रहूँगा।मण्डल अध्यक्ष योगेश प्रजापति ने कहाँ की भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने एक संघर्षशील कार्यकर्ता को हम सभी के मुखिया की जिम्मेदारी दी है। इनके नेतृत्व में संगठन को हम सभी मिलकर और मजबूत करेंगे।अभिनन्दन समारोह को सत्यव्रत मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित मण्डल महामंत्री आशीष पासवान मण्डल उपाध्यक्ष अभय तिवारी वरिष्ठ नेता विनोद दीक्षित शेषनाथ मिश्रा पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमित तिवारी शिवसरदार मिश्रा प्रभू नाथ मिश्रा राम औतार कुशवाहा शेषनाथ कुशवाहा मण्डल मंत्री तेजप्रताप सिंह भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अनुपम सिंह निर्लम कुशवाहा आशा ओझा शकुंतला यादव सभी शक्तिकेन्द्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष शक्तिकेन्द्र प्रभारी भारी संख्या में आये हुए कार्यकर्तागण सहित उपस्थित रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!