जयपुर

सरकार आते ही महिला आरक्षण लागू करेगी- कांग्रेस

जयपुर से पांडे एन डी देहाती
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को कांग्रेस ने राजस्थान में कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने वादा किया कि यदि केंद्र में सरकार आती है तो महिला आरक्षण तत्काल दिया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि मोदी सरकार देश का नाम बदलना चाहती थी। वे इंडिया का नाम भारत करना था इसीलिए संसद का विशेष सत्र बुलाया था, लेकिन यह महिला आरक्षण बिल ले आए। महिला आरक्षण का समर्थन विपक्ष ने भी किया। हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज से ही लागू हो, लेकिन भाजपा 10 साल बाद लागू करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- 2024 में कांग्रेस सरकार आई तो तत्काल महिला आरक्षण देंगे। नई संसद भवन के लोकार्पण के समय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाया गया। यह राष्ट्रपति का अपमान है।
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने रिसर्च की तो पता चला कि हमारी संस्थाओं में ओबीसी, दलित, आदिवासी वर्ग की क्या भागीदारी है? आज के हिंदुस्तान को 90 लोग चलाते हैं। आज के हिंदुस्तान को प्रधानमंत्री 90 अफसरों के साथ चलाते हैं। वे हर मंत्रालय के सचिव हैं। प्रधानमंत्री ओबीसी की बात करते हैं, लेकिन इन 90 अफसरों में सिर्फ 3 ओबीसी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!