फतेहपुर

मुरी एक्सप्रेस का खागा रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी

फतेहपुर | खागा रेलवे स्टेशन पर जम्मू तवी एक्सप्रेस टाटानगर मुरी एक्सप्रेस का आज से होगा ठहराव फतेहपुर सांसद माननीय साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में बहुप्रतीक्षित जम्मू मुरी एक्सप्रेस ठहराव की मांग को पूरा किया| खागा रेलवे स्टेशन पर टाटानगर/ सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (मूरी) के ठहराव को मंजूरी दे हरी झंडी दिखाकर रवाना कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ दिया। क्षेत्र वासियों ने फतेहपुर सांसद साध्वी निरंजन का बहुत-बहुत आभार जताया | इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, खागा अध्यक्ष गीता सिंह ,खागा विधायक का कृष्णा पासवान, किशनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर समेत प्रशासन व जन समुदाय उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!