विद्युत उपकेंद्र गढा में लाईनमैनों की मनमानी से उपभोक्ताओं में आक्रोश

संवाददाता- स्वाभिमान जागरण
फतेहपुर खागा विद्युत वितरण केंद्र के नवनिर्मित गढा उपकेंद्र के फीडरो में लाइनमैन कर्मचारियों की मनमानी पर उपभोक्ताओं में जमकर रोष छाया हुआ है| विद्युत उपकेंद्र के टिकरा फीडर के उपभोक्ताओं किसानों का आरोप है कि हमारे फीडर में भेदभाव करते हुए लाईनमैनों कर्मचारियों की मनमानी से पर्याप्त विद्युत सप्लाई नहीं दी जाती| जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ता गर्मी की मार से उमस रहे हैं किसने की धान इत्यादि की फसले पर्याप्त मात्रा में विद्युत सप्लाई न होने के कारण सूख रही है । उपभोक्ताओं किसानों ने कहा कि हमारे फीडर में लाईनमैनों द्वारा जो भी अनैतिक कृत्य किया जा रहे हैं यदि इनकी कार्य शैली में बदलाव नहीं हुआ तो उपभोक्ता किसान उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करेंगे |दूसरी ओर उपकेंद्र कर्मचारियों द्वारा गढा फीडर में सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति दी जाती हैं।
वही मामले को लेकर विद्युत अभियंता गढा द्वारा बताया गया कि सूचना मिली है। उपभोक्ताओं के साथ कोई भेदभाव किया गया तो कर्मचारियों को विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी|

