फतेहपुर
सड़क के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

फतेहपुर जनपद के ब्लाक विजयीपुर से गाजीपुर तक रोड के निर्माण की मांग लगातार बुंदेलखंड राष्ट्र समिति व सड़क संघर्ष सीमित संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित व क्षेत्र के राहगीर किसान दैनिक कामकाजी व्यापारी क्षेत्र के लोग अपनी आवाज उठाते रहे हैं। लेकिन वर्षों से लोक निर्माण विभाग व जनप्रतिनिधियों मांग का कोई प्रभाव ना पड़ने के बाद अब 2 अक्तूबर गांधी जयंती से अनिश्चित कालीन धरना नरैनी चौराहे पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति अध्यक्ष प्रवीण पांडे ,सड़क संघर्ष समिति संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित द्वारा क्षेत्र के लोगो किसानो भाइयों के साथ होगा । सड़क का नवीनीकरण होने तक अनिश्चितकालीन धरना सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा |

