देवरिया

गोहरिया में पशुआरोग्य मेले का हुआ आयोजन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

मईल।विकास खंड भागलपुर के ग्राम गोहरिया में पशु चिकित्साधिकारी डा राम श्याम सिंह के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष,श्री दीनबंधु सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भागलपुर विशिष्ट अतिथि द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया तदोपरांत गौ माता को गुड़ एवं केला खिलाकर पूजन किया गया। पशु अरोग्य मेले में 285 पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा पशुपालकों को पोषक तत्व एवं कीड़े की दवा वितरित किया गया। पशु आरोग्य मेले डॉ अमित कुमार सिंह ने विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रदान किया फार्मासिस्ट ऋषीमुनि गुप्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश्वर श्रीवास्तव, अश्वनी कुशवाहा, विनोद कुमार, रामप्रवेश, शशिभूषण सिंह,रितेश कुमार मिश्रा विक्रांत सिंह प्रफुल कुशवाहा, रविन्द्र यादव, अजीत मौर्या इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!