महाराजगंज

समाधान दिवस पर आए 6 मामले मौके पर एक का हुआ निस्तारण

स्वाभिमान जागरण संवाददाता,  

महराजगंज जनपद के निचलौल थाने में शनिवार को उप जिला अधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से कुल 6 मामले आए। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए एक का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष पांच मामलों के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की टीम गठित कर रवाना किया गया। वहीं समाधान दिवस में आए लोगों से थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि संदिग्धों की सूचना पुलिस को दे। जिससे कोई भी अप्रिय घटना होने से रोकने में मदद मिल सके। और अपराध पर अंकुश लग सके। इस दौरान नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी उप निरीक्षक फिरोज आलम सिद्दीकी बहुआर चौकी प्रभारी मनीष पटेल सितलापुर चौकी प्रभारी निरज कुमार तथा क्षेत्र के हल्का लेखपाल कानगो मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!