पीएम स्वनिधि योजना पटरी व्यवसायियों के लिए बरदान है

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
महराजगंज जनपद के सभी नगरपालिका, नगरपंचायतो में रेहड़ी पटरी पर व्यवसाय करने वाले व्यवसाइयों के लिए पीएम स्वनिधि योजना किसी बरदान से कम नही सावित हो रहा इस योजना के सम्वन्ध में अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा ने बताया यह योजना समाज से जुड़े अन्तिम व्यक्ति जिनके पास हुनर तो है पर पूजी के अभाव में अपनी दुकानों को गति नही दे पा रहे जिससे उनके परिवारों का भरण पोषण भी सही ढंग से हो सके जो सड़क के किनारे ठेला खोमचा गुमटी आदि में कुछ सामानों को रख किसी तरह जीवन यापन कर रहे है उनको इस योजना के माध्यम से और प्रगति शील बनाने में मददगार सावित हो रहा है इस योजना में ऐसे लोगो की तीन काटेघरिया बाटी गई है जिसमे प्रथम ऋण के रूप में रु010,000 दिया जाता है जिसका ओ सही उपयोग कर ऋण अदायगी कर देते है तो पुनः उन्हें दृतिय ऋण के रूप में 20,000 हजार मुहैया कराया जाता है उसकी भी अदायगी कर देने पर पुनः इस योजना के तहत उन्हें 50,000 (पचास हजार)दिया जाता है और वह व्यवसायों को अपने तरीके से बृहद कर अपने परिवार का भरण पोषण ढंग से करने में सक्षम हो जाता है आगे उन्हों ने बताया इस योजना के तहत जनपद में अभी तक 10555 का लक्ष्य मिला था जिसमे 6921 लोगो ने आवेदन किया जिसमें 6600 लोगो को प्रथम ऋण उपलब्ध करा दिया गया है जिसमे उसमे से 6432 लोगो ने सही ढंग से अदायगी कर दिया जिन्हें पुनः दृतिय ऋण पाने हेतु मिले आवेदन की संख्या 2061 है जिसमे से 1898 लोगो को दृतिय ऋण मुहैया करा दिया गया है इसी प्रकार तृतीय ऋण हेतु 189 लोगो का आवेदन मिला था जिसमे 181 को तृतीय ऋण उपलब्ध हो गया है उन में से 162 लोगो ने सही ढंग से अदायगी भी कर दी है उन्होंने आगे बताते हुए कहा इस योजना को डिजिटल बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है जिसमे यह सुविधा दी गई है कि कोई वेण्डर अपने ऋण का भुगतान डिजिटल करता है तो उसे कैशबैक भी दिया जाता है उन्होंने बताया अभी भी कोई वेण्डर इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो अपने नगरपालिका, नगरपंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी या पीओ डूडा से सम्पर्क कर योजना का लाभ ले सकता है।



