महाराजगंज

मिशन शक्ति के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली

स्वाभिमान जागरण संवाददाता 

महराजगंज जनपद के प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं और कोठीभार पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त रूप से मिशन शक्ति के अंतर्गत रैली निकालकर महिला शक्ति को जागरूक किया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति के अंतर्गत शनिवार को प्रधानाचार्या शशिकला सिंह के नेतृत्व में प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकाल कर नारी शक्ति के प्रति महिलाओं को जागरूक किया।विद्यालय से प्रारंभ इस रैली में छात्राओं ने ‘जब नारी में शक्ति सारी,तब क्यो नारी हो बेचारी’, नारीयों ने भरी है उड़ान,ना कोई डर ना है कोई थकान’ आदि लिखे बैनर, तख्तियां लिए तथा जागरूकता प्रचार वाहन से नारी जागरूकता के गीत प्रसारित करते हुए रेलवे स्टेशन, गोपालनगर, अमरपुरवा होते हुए नगर के प्रमुख चौराहों एव मार्गो पर भ्रमण किया। इस रैली में चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह,शिक्षिका सुमन सिंह,शशि यादव,अहिल्या तिवारी,उषा गुप्ता,एंटी रोमियो टीम प्रभारी एसआई कृष्णपाल सिंह, का०विंध्यवासिनी शुक्ला, वंदना तिवारी,हेड कांस्टेबल प्रमोद खरवार,दीपक यादव, रामरूप चौधरी का०धर्मपाल सिंह,चंदन चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!