महाराजगंज
कोठीभार थाना परिसर में समाधान दिवस का हुआ आयोजन
समाधान दिवस में सात मामले आये मौके पर तीन का हुआ निस्तारण

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाने में शनिवार को थाना प्रभारी सुनील कुमार राय के अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कुल सात मामले आये जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया, चार मामलों के लिए टीम गठित किया गया । थाना प्रभारी ने कहा कि संदिग्धों की सूचना पुलिस को दें जिससे कोई भी अप्रिय घटना होने से रोकने में मदद मिल सके और अपराध पर अंकुश लग सके, इस दौरान उपनिरीक्षक विजय यादव, कृष्णपाल, हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह, कांस्टेबल मुकेश यादव, बलवन्त, विकास, चंदन गौड़, सुनील गुप्ता, अंकुर सिंह, मणिकान्त पांडेय सहित विभिन्न हलकों के लेखपाल व अन्य लोग मैजूद रहे।



