देवरिया

गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। रामपुर कारखाना की पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर गौरा चौराहा थाना रामपुर कारखाना पर स्थित एक श्रृंगार की दुकान पर छापेमारी कर तीन अभियुक्तगणों को 26.15 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय उपस्थित क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के समक्ष जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त सनी दयाल उर्फ सन्नी पुत्र स्व0 बुद्धिचन्द चौहान निवासी बैकुण्ठपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के पास से एक प्लास्टिक के बोरे मे 20.1 किलो, अभियुक्ता संगीता देवी पत्नी सनी दयाल उर्फ सन्नी निवासी बैकुण्ठपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के पास से एक मोटे कपड़े के थैले से 4 कि0ग्रा0 व अभियुक्ता मुनिया देवी पत्नी स्व0 बुद्धिचन्द चौहान निवासी बैकुण्ठपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के पास से एक प्लास्टिक के थैले से 1.9 कि० ग्रा० अवैध गांजा बरामद हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!