देवरिया

सोनबरसा में हुआ रात्रिकालीन कबड्डी लीग

मईल।भागलपुर विकास खण्ड के ग्राम सोनबरसा में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता में आज मुख्य अतिथि के रूप में पण्डित देवेन्द्र कुमार मिश्र समाज सेवी एवं गोहरिया के पूर्व प्रधान अनुपलाल श्रीवास्तव ने फीता काट कर खेल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही समाज सेवी पण्डित देवेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि हमारे विकास खण्ड क्षेत्र के खेलने वाले बच्चों को कही से आर्थिक अभाव के कारण यदि खेल के दुनिया में आगे बढ़ने में दिक्कत होती है तो मेरी टीम हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इस घोषणा से वहां मौजूद ग्राम सभा और क्षेत्र के लोगों ने समाज सेवी की प्रशंसा की । इस अवसर पर प्रवीण कुमार तिवारी ,शत्रुघ्न तिवारी ,अभिषेक मिश्र,आदित्य तिवारी ,अभिनव शर्मा ,मासूम ,वीरेंद्र पाण्डेय ,अभय पाण्डेय आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!