फतेहपुर

भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लेकर बैठक सम्पन्न

फतेहपुर जनपद के धाता मंडल में भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं एवं कार्यक्रमों को लेकर सेक्टर प्रमुखों की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष रामनारायण शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडेय, कार्यक्रम संयोजक जीवन बाबू प्रजापति की उपस्थिति में गुरू होटल धाता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि विमलेश पांडेय ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस माह में पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ में पार्टी के संस्थापक भारतरत्न श्रद्धेयअटल बिहारी वाजपेई जयंती, एवं वीर बाल दिवस,के कार्यक्रम मनाया जाए इसकी योजना बनाई गई। व 26 दिसंबर तक सभी शेष अनुपस्थित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में प्रकाशित हो इसकी चिंता करते हुए उन मतदाताओं का फार्म बीएलओ तक पहुंचायें किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाए। मंडल अध्यक्ष रामनारायण शुक्ला ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ लगातार इस कार्य में लगकर इन कार्यक्रमों व कार्य को सभी बूथों पर कराकर अपने मंडल को जिले में पहले नम्बर पर पहुंचाना है। सभी कार्यकर्ता इस कार्य को अपना कार्य समझकर ईमानदारी के साथ करना चाहिए भारतीय जनता पार्टी व कार्यकर्ता सदैव ऐसे राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष भाजपा विमलेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष रामनारायण शुक्ला, जिलाकार्यसमिति सदस्य युवामोर्चा जीवन बाबू प्रजापति,वरिष्ठ नेता राकेश द्विवेद्वी,प्रदीप कछवाह, धर्मेंद्र सिंह,देवानंद सिंह, रामप्रकाश सिंह, सभासद रजनीश त्रिपाठी, रामलोचन सोनी, सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी फूलचंद्र,हर्ष पांडेय,अनुराग पांडेय जयवीर सिंह सहित समस्त मंडल पदाधिकारी एवं सेक्टर प्रमुख उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!