खेल

बनकटा ने आदर्श 11 को व भलुअनी ने दरौली को हराकर अगले राउण्ड में प्रेवश किया

 

लार क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 4 प्रतियोगिता का पांचवा दिन स्वामी देवानंद मठ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में दो मैच खेला गया। पहला मैच आदर्श 11 व बनकटा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनकटा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 146 रनो का लक्ष्य खड़ा किया गया। जवाब में उतरी आदर्श 11 की टीम 96 रनो पर सिमट गई। इस प्रकार बनकटा की टीम 50 रनों से विजई रही। दूसरा मैच दरौली बनाम भलुअनी के बीच खेला गया जिसमें दरौली की टीम टास जीत कर निर्धारित 10 ओवर में 88 रन बना पायी लक्ष्य का पीछा करने उतरी भलुअनी की टीम में 5 विकेट से मैच को जीत कर अगले राउण्ड में प्रवेश किया। पहले मैच के मुख्य अतिथि श्री मनोज बरनवाल चेयरमैन प्रत्याशी व दूसरे मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता व समाजसेवी श्री जगदीश यादव पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया। मैच का आयोजन रजत सिंह गोलू की अध्यक्षता में तथा कमेटी के अन्य सदस्यगण सूरज वर्मा, विनीत, गुड्डन, इमरान, शुभम सिंह, डी0बी0 आदि लोगों द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। मैच में निर्णायक की भूमिका में रणजीत सिंह यादव व मोनू सुतावरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!