फतेहपुर

धाता नगर पंचायत में जिला पत्रकार संघ कि बैठक हुई संपन्न

धाता कस्बे के एक गेस्ट हाउस में जिला पत्रकार संघ की बैठक जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की समस्याओं को बेबाकी से उठाते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान दिलाना है, ताकि आमजन की परेशानियों का समाधान हो सके। पत्रकारों को निष्पक्षता व नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान, खखरेरू नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी, धाता नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमार सहित जिले के अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। इसलिए उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

बैठक में पत्रकारों की समस्याओं तथा सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार संघ सदैव अपने सदस्यों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मुकेश सिंह, मोहम्मद कलीम, निरंजन सिंह, धीरेंद्र बाजपेई, मनोज सिंह, विवेक सिंह

अंत में संगठन की मजबूती और सामाजिक सरोकारों के साथ सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने का- संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के पदाधिकारियों ने किया तथा आये हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!